दीपक को काम के सिलसिले में दोबारा बंगलूरू जाना पड़ा। वापस लौटकर देखा तो उसकी प्रेमिका दो लोगों के साथ बैठकर शराब पी रही थी। दीपक ने विरोध जताया तो प्रेमिका ने उन लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसके घर में रखा जेवर और नकदी भी ले गई।
पीड़ित प्रेमी के मुताबिक उसने प्रेमनगर थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब उसने एसएसपी दफ्तर में पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। दीपक का कहना है कि जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करता था, उसी ने धोखा दे दिया।