लखीमपुर खीरी में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह रहा। सोमवार को सुबह सात बजे जिले के सभी 2890 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी के कारण देरी हुई, बारिश ने भी खलल डाला, लेकिन मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्ग मतदाताओं का हौसला जवान दिखा। ब्लॉक बिजुआ के मझौरा बूथ पर वोट डालने 71 वर्षीय महासिंह घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। घोड़े से वोट डालने पहुंचने पर वह आकर्षण का केंद्र बने रहे। महासिंह ग्राम पंचायत मझौरा के रहने वाले हैं। पोलिंग बूथ से उनका गांव तीन किलोमीटर दूर है।