फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, सपा प्रत्याशी बोलीं- वोट हमारी पार्टी को पड़ रहा... जा कहीं और रहा

Mon, 13 May 2024 12:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है। मतदान के दौरान सपा के बाद अब पार्टी प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और ईवीएम में गड़बड़ी की जा रही है।  
विज्ञापन
ज्योत्सना कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। ज्योत्सना कश्यप ने सोमवार सुबह पोलिंग बूथों के निरीक्षण के बाद कहा कि कुछ जगहों पर मतदान सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। मतदाता सूची और ईवीएम में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट हमारी पार्टी को पड़ रहा है, लेकिन जा कहीं और रहा है। सपा प्रत्याशी ने कहा कि इस बार लोगों के पास कई मुद्दे हैं, जिनको लेकर मतदाता वोट कर रहे हैं। लोग मतदान को लेकर सजग हुए हैं। शुरुआती मतदान प्रतिशत को अच्छा बताया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

सपा ने लगाया था ये आरोप 
सपा ने मतदान के दौरान पुलिस पर वोटरों को मतदान से रोकने और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। समाजवादी पार्टी के अधिकृत एक्स हैंडल से एक्स पर शिकायत कर बताया गया कि कटरा विधानसभा की ग्राम नन्यूरा में बूथ संख्या 368 पर पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है। चुनाव आयोग और डीएम शाहजहांपुर को शिकायत कर संज्ञान लेने की अपील की गई। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर मदनापुर के थाना प्रभारी को मौके पर भेजा था। इस तरह का कोई मामला नहीं है। वहां पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 

वहीं सपा ने ददरौल में बूथ संख्या 430 पर भाजपा प्रत्याशी के भाई पर प्रचार कर मतदान प्रभावित करने का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही पुवायां में बूथ संख्या 122 पर भाजपा के लोगों द्वारा मतदाताओं पर भाजपा को वोट देने के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें