फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पे एंड यूज’ शौचालयों में ताले... कहां जाएं जरूरत वाले

विज्ञापन
आजमनगर का शौचालय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कुछ समय पहले ही शहर में सार्वजनिक शौचालयों का हुआ है निर्माण

बरेली। नगर निगम ने शहर में बारह ‘पे एंड यूज’ सार्वजनिक शौचालय बनाए हैं। पिछले महीने ही शहर में अलग-अलग जगहों पर बने इन शौचालयों का मेयर उमेश गौतम ने शुभारंभ किया था, लेकिन अब इनमें से ज्यादातर में ताले पड़े हैं। पहले से बने शौचालयों का हाल भी खराब है। वे कबाड़ रखने के लिए कबाड़ियों के काम आ रहे हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिंक शौचालय भी बंद हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
यदि कहीं कोई शौचालय बंद है, तो उसे खुलवाया जाएगा। किसी शौचालय में कबाड़ी ने कबाड़ भर दिया है, ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो कब्जा हटवाकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
स्वच्छता अभियान के तहत शौचालयों का निर्माण कराया गया है, ताकि आम जनमानस इनका लाभ उठा सके। यदि कहीं कोई शौचालय बंद है तो इसे दिखवाया जाएगा। कब्जे हैं तो हटवा कर कार्रवाई की जाएगी। - उमेश गौतम, मेयर

आजमनगर रोड : कुछ दिन बाद ही बंद हो गया शौचालय

जिला अस्पताल के पीछे आजमनगर रोड पर करीब एक माह पहले ही ‘पे एंड यूज’ सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। अब उस पर ताला लटक रहा है। शौचालय के आसपास गंदगी फैली है। यहां लंबे समय से सफाई भी नहीं हुई है। स्थानीय लोगाें का कहना है कि कुछ दिन खुलने के बाद ही शौचालय बंद हो गया था। इसके बाद नहीं खुला है।

नगर निगम : महिलाओं के लिए बने शौचालय में भी ताले

शहर में अन्य जगहों पर शौचालयों की बदहाली की तो बात ही छोड़िए नगर निगम ऑफिस के सामने बने पिंक शौचालय में ही ताला लगा है। यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनवाया गया था, ताकि बाजार में आने वाली महिलाएं जरूरत पर पिंक शौचालय का प्रयोग कर सकें लेकिन यह भी बंद पड़ा है।

सिटी स्टेशन : कबाड़ी ने कर लिया शौचालय पर कब्जा

सिटी स्टेशन के सामने नव सत्यम प्रेस के पीछे सार्वजनिक शौचालय बना है। ये दूर से दिखाई ही नहीं पड़ता है, क्योंकि शौचालय के सामने और अंदर तक कबाड़ी ने कब्जा कर लिया है। मिलीभगत से शौचालय के अंदर कबाड़ भरकर उसका गोदाम की तरह प्रयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी अब तक कबाड़ी के कब्जे से शौचालय को मुक्त नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें