पहले से शादीशुदा है आरोपी
युवती ने बताया कि आरोपी रिश्ते में उसका मामा लगता है। वह पहले से शादीशुदा है। आरोपी ने यह बात उससे छुपाई और प्यार का ढोंग कर लिव-इन में रहने लगा। आरोप लगाया कि असलियत पता लगी तो उसने विरोध किया। इस पर वह और भड़क गया। उसने अपने दोस्तों से भी उसका दुष्कर्म कराया।
दोस्तों से दुष्कर्म कराने से पहले वह और उसके घरवाले युवती को खाने में नशे की दवा दे देते थे या नशे का इंजेक्शन लगा देते थे। लगातार नशे के इंजेक्शन और दवा के सेवन से वह मानसिक रूप से बीमार हो गई है।