फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: 'आरोपी का एनकाउंटर करने में...'; डीएसपी बताकर ठगी की कोशिश, जालसाज ने पीड़ितों से मांगे रुपये

Sun, 25 Feb 2024 03:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अलग-अलग मामलों में पीड़ित दो महिलाओं से ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। दोनों महिलाओं को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को डीएसपी बताया। आरोपियों को जेल भिजवाने के नाम उनसे रुपये मांगे। उसकी बातों से शक होने पर महिलाओं ने उसका कॉल काट दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शातिर ठग ने जिला डीएसपी बताकर मुकदमे दर्ज कराने वाली महिलाओं को फोन किया और आरोपियों को जेल भिजवाने की बात कहकर रुपये की मांग की। दो महिलाओं ने पुलिस से ठगी की शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के हरूनगला निवासी महिला ने कथित पत्रकार प्रवीन शंखधार के खिलाफ कुछ दिन पहले बारादरी थाने में मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के पास ठग ने फोन कर कहा कि वह बरेली डीएसपी बोल रहा है। 

Honey Trap: युवती ने उद्यमी को होटल बुलाया, फिर शुरू हुआ शर्मनाक खेल; इस गिरोह में पुलिसवाले भी शामिल
विज्ञापन


शख्स ने घटना के बारे जानकारी ली और कहा कि बाबा जी की सरकार है, आरोपी का एनकाउंटर करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके बाद ठग ने आरोपी को छह साल के लिए जेल भिजवाने की बात कही और उसका नार्को टेस्ट कराने के लिए कहने लगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

नार्को टेस्ट के नाम पर मांगे रुपये 
नार्को टेस्ट की फाइल बनाने के लिए सात हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के लिए कहा। महिला ने जमात रजा-ए-मुस्तफा के सदस्य मोईन खान को इस बारे में बताया। मोईन खान ने सीओ तृतीय को सूचना दी। पीड़िता को जिस नंबर से ठग ने कॉल किया उसी नंबर से वीरसावरकर नगर निवासी महिला को भी कॉल किया गया। 

इस पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में तीन दिन पहले दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। ठग ने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर जेल भिजवाने की बात कही। लेकिन बरेली जिला डीएसपी बताने और ठग की भाषा पर महिला को शक हो गया। इसके बाद ठग के नंबर को ब्लॉक कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें