फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रोडवेज का टिकट नहीं है: ग्राहक का सिर भी चकराया, जब शराब की बोतल खरीदने पर मिला ऐसा बिल

Sun, 18 Feb 2024 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अजब मामला सामने आया है। एक युवक ने अंग्रेजी शराब की दुकान से बोतल खरीदी। उसने ऑनलाइन पेमेंट किया। जो बिल उसे दिया गया, उसे देखकर वह हैरान रह गया। 
विज्ञापन
शराब की दुकान का बिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में परिवहन निगम की बसों में इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन से निकलने वाले टिकटों के कागज पर शहर की एक शराब की दुकान के बिल निकाले जा रहे हैं। इस कागज पर न सिर्फ परिवहन निगम का लोगो बना है बल्कि विभाग की टैगलाइन के साथ शराब की दुकान का पता भी लिखा है। बताया जा रहा है कि यह कागज सिर्फ परिवहन विभाग को ही मिलता हैं। शराब की दुकान तक कागज पहुंचने के संबंध में एआरएम ने अनभिज्ञता जताई।

विज्ञापन


शहर के नौगवां चौराहा की एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर ई-पॉश मशीन लगाई गई है। ग्राहक ऑनलाइन भुगतान कर शराब की खरीद कर बिल प्राप्त कर सकता है। इस दुकान की ई-पॉश मशीन से जो बिल निकल रहे हैं, उसके कागज पर परिवहन निगम का लोगो बना हुआ है। साथ ही परिवहन निगम की टैगलाइन- परिवहन निगम आपका अपना साथी। सावधानी हटी-दुर्घटना घटी, दुर्घटना से देर भली और टोल फ्री नंबर भी लिखा है। 

सपा को बड़ा झटका: बदायूं से पांच बार के सांसद रहे सलीम शेरवानी ने छोड़ा पद, अखिलेश पर लगाया ये आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम को मिलने वाले कागज का रोल शराब की दुकान की ई-पॉश मशीन तक कैसे पहुंचा, इसका उत्तर किसी के पास नहीं है। इस संबंध में एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव से संपर्क किया तो उन्होंने ऐेसे किसी मामले से अनभिज्ञता जताई। साथ ही यह भी बोले कि आज अवकाश है किसी कार्यदिवस में आकर इस संबंध में जानकारी करें।

मुख्यालय से मिलता है टिकट का कागज
परिवहन निगम की बसों की टिकट मशीन के लिए कागज का रोल मुख्यालय से मिलता है। डिपो पर आने के बाद जब मशीन में कागज रोल लगता है, तब उसके प्रिंट होकर डिपो का नाम और बस नंबर आता है। शराब की दुकान पर यह कागज कैसे पहुंचा, जांच का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें