आरोपी मयंक रस्तोगी, मृतक नसीर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में 10 महीने पहले प्रेमनगर में चिकन कार्नर पर काम करने वाले कारीगर की हत्या करने के दोषी दो लोगों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। बृहस्पतिवार को सजा का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश देवाशीष पांडे ने किया।
घटना की रिपोर्ट वादी अंकुर सब्बरवाल ने लिखाई थी। रिपोर्ट में कहा कि वह बीडीए ऑफिस के नीचे कबाब एवं चिकन का काउंटर लगाता है। तीन मई 2023 को रात के 10 बजकर 30 मिनट पर दो व्यक्ति कार से आए। इन दोनों ने कबाब व चिकन का आर्डर किया लेकिन स्वाद को लेकर बहस व गाली गलौच करने लगे। दोनों व्यक्ति नशे मे लग रहे थे। उनमें से एक व्यक्ति ने अचानक वादी के कारीगर नसीर अहमद को गोली मार दी और गाड़ी लेकर भाग गए।