फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक रिश्ते में थीं पड़ोसी युवतियां: शादी कर लौटीं एक महीने बाद, अब थाने में जाकर एक साथ रहने की कही बात

Sun, 03 Mar 2024 10:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बयान में भी युवतियों ने साथ रहने की बात कही। इस पर दोनों को साथ भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों युवतियों के घर पास-पास हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक माह पूर्व घर से गईं युवतियां आपस में शादी कर लौट आईं हैं। पुलिस ने युवतियों के न्यायालय में बयान कराए और साथ भेज दिया।

विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी पुलिस ने बताया कि एक मोहल्ले में रहने वाली 22 और 19 वर्षीय दो युवतियां करीब एक माह पूर्व घर से चली गईं थीं। 22 वर्षीय युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस और परिजन युवतियों की तलाश में जुटे थे। शनिवार को दोनों युवतियां सुनगढ़ी थाने पहुंचीं और आपस में शादी करने की जानकारी दी।

विज्ञापन

कहा कि वे बालिग हैं और साथ रहना चाहती हैं। इस पर पुलिस ने युवतियों के कोर्ट में बयान कराए। बयान में भी युवतियों ने साथ रहने की बात कही। इस पर दोनों को साथ भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों युवतियों के घर पास-पास हैं। बताया कि करीब तीन साल से वह एक-दूसरे के संपर्क में थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें