फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां मातम में बदलीं: चचेरी बहन की शादी में जा रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौत

Sun, 03 Mar 2024 10:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंद्राबाद

सार

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की शाम नीमगांव क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुर में चचेरी बहन की शादी समारोह में शामिल जा रहे भाई सहित परिवार के ही तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतकों में दुल्हन के भाई सहित चाची और भतीजा शामिल हैं।

विज्ञापन


ग्राम भूपतिपुर निवासी मनोज शर्मा के घर बरात की तैयारियां चल रहीं थीं। चचेरी बहन की शादी का न्योता मिलने के बाद भाई, चाची और भतीजा शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीतापुर के गौरियाकलां से रविवार की शाम करीब पांच बजे निकले थे। मोटर साइकिल सवार पंकज शर्मा (38), चाची रामगुनी (56) और भतीजा शानू (13) जैसे ही सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग पर गुलौला गांव के समीप पहुंचे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में मोटर साइकिल सवार तीनों लोगों की मौैके पर मौत हो गई। बाइक पंकज शर्मा चल रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह, एसओ नीमगांव श्रद्धा सिंह, चौकी प्रभारी आशीष सहरावत सहित भारी पुलिस कर्मियों ने अज्ञात वाहन की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा। उधर, हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद मौका मुआयना किया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश में क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -श्रद्धा सिंह, एसओ नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें