फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। गांव मोहम्मदपुर ठाकुरान के खेतों में ग्रामीणों ने शनिवार को तेंदुआ देखने का दावा किया। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर वन विभाग और भोजीपुरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पदचिह्नों की तलाश की।
विज्ञापन

इलाके के गांव मोहम्मदपुर ठाकुरान में मनरेगा के श्रमिक चकरोड पर मिट्टी डाल रहे थे। तभी सूरजपाल के गन्ने के खेत में कुत्तों के भौंकने की आवाज आई। मनरेगा मजदूर शोर मचाते हुए गन्ने के खेत की तरफ दौड़े। ग्रामीणों की मानें तो उन्हें एक तेंदुआ दिखा जो उनके सामने ही एक आवारा कुत्ते पर हमला कर भाग गया। तेंदुए को देखते ही मजदूरों में दहशत फैल गई। फोन पर सूचना पाकर गांव से तमाम ग्रामीण लाठी डंडे लेकर आ गए। भोजीपुरा थाने पर एसआई रूप नारायण सिंह पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंच गए। वन विभाग की टीम डिप्टी रेंजर जोगपाल सिंह व वन दारोगा नासिर खान के नेतृत्व में पहुंची। मोहम्मदपुर ठाकुरान, लखमपुर, रहपुरा करीम बख्श के जंगल में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन तेंदुए के कहीं भी पदचिह्न नहीं मिले। वन दारोगा नासिर खान ने बताया कि ग्रामीण लंबी दुम वाला कोई जानवर बता रहे हैं। तेंदुए के पदचिह्न फिलहाल नहीं मिले हैं। उधर, मनरेगा मजदूर कृष्णपाल, टोड़ीलाल, जसवंत, दीपक, पप्पूलाल व भीमसेन ने बताया कि उन्होंने तेंदुए को भागते देखा है। तेंदुए के हमले से एक कुत्ता भी घायल हो गया। वन विभाग की टीम के मुताबिक उन्हें घायल कुत्ता भी नहीं मिला। फिलहाल प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान व वन विभाग की टीम ने आसपास गांवों के ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें