परसाखेड़ा में 113 हेक्टेयर जमीन पर इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए बीडीए के डिमांड सर्वे में भूखंड के लिए अब तक 250 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के करीब बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पहली इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में है। डिमांड सर्वे के नतीजे उत्साहित करने वाले हैं। प्रस्तावित टाउनशिप के पहले चरण में 450 भूखंडों के लिए डिमांड सर्वे में 250 से अधिक आवेदन आए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर थी। अब इसे आगे बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) परसाखेड़ा के पास रहपुरा जागीर की 113 हेक्टेयर जमीन पर इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में है। उद्योग लगाने, ट्रांसपोर्टनगर बसाने, गोदाम बनाने तथा उद्योगों के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भूखंड आवंटित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए 14,900 रुपये प्रति वर्गमीटर दर तय की गई है।
एनओसी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
डिमांड सर्वे के नतीजे देखने के बाद बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि आवदेन की तिथि को बढ़ाया जाएगा। यह पहली ऐसी इंडस्ट्रियल टाउनशिप है, जिसमें उद्यमियों को एनओसी लेने के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आग से बचाव के लिए फायर हाइड्रेंट से लेकर तमाम सुविधाएं टाउनशिप मिलेंगी। अगर डिमांड अधिक निकलती है तो रहपुरा जागीर के करीबी क्षेत्र की जमीन लेकर इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दूसरा चरण शुरू करेंगे।