फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर आजीविका के लिए भाषा कौशल पहली शर्त

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सॉफ्ट स्किल पर लघु अवधि पाठ्यक्रम शुरू
विज्ञापन

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को दस दिवसीय सॉफ्ट स्किल पर लघु अवधि पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई। क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग, प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग, आइक्यूएसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सफलता के लिए कौशल विकास के साथ दूसरी संभावनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष प्रिय ने सर्वांगीण विकास के लिए सॉफ्ट स्किल होना बेहद जरूरी बताया। मुख्य अतिथि प्रो. एमके सिंह ने कहा कि मनुष्य को सफलता प्राप्त करने के लिए ज्ञान में वृद्धि करनी चाहिए। ज्ञान के साथ सफलता के लिए कौशल विकास भी बेहद जरूरी है। क्योंकि कौशल से ही बेहतर आजीविका मिल सकती है। विशिष्ट अतिथि प्रो. संजय मिश्रा ने सॉफ्ट स्किल के अलग-अलग आयामों की जानकारी दी। कहा, भाषा कौशल का होना जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रुचि द्विवेदी ने 30 नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में आइक्यूएसी सेल समन्वयक डॉ. आशुतोष प्रिया, डॉ. विजय बहादुर यादव, डॉ. सुबोध धवन, मोहम्मद इसरार खान, डॉ. कामिनी विश्वकर्मा, डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. कमला बिंद, डॉ. अनूप रंजन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें