मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव मंडनपुर में जमीन सौदा को लेकर 13.85 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मामला पंजीकृत किया है।
पीड़ित हफीज उल्ला ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। उसके भाई की पत्नी अमीना बेगम एवं उसके पुत्र शहंशाह रजा निवासी मंडनपुर ने चार माह पूर्व चार बीघा जमीन की सौदा उससे 14 लाख रुपये में तय की थी, जिसमें उसने एक लाख रुपये नकद बयाने में दे दिया। जून के महीने में बैनामा की तिथि तय हुई थी।
इस बीच अमीना बेगम ने अपने पुत्र शहंशाह रजा के खाते में 12.85 लाख रुपये कई बार में ट्रांसफर करा लिए। वह नौ जून को दिल्ली पुलिस की ड्यूटी से छुट्टी लेकर मंडनपुर आया। अमीना बेगम और उसके पुत्र से बैनामा कराने के लिए कहा तो फिर वे लोग टालमटोल करने लगे।वह गांव में चार-पांच दिन रुका तो उन्हें शक हुआ तो उसने तहसील जाकर देखा तो अमीना बेगम और उसका पुत्र शहंशाह रजा जनवरी 2025 में वह जमीन किसी को बेच चुके हैं।
उसने घर आकर यह बात बताई तो दोनों ने गाली-गलौज कर धमकी दी, जब थाने पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद