फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहीं आए डीएम, धरी रह गई तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की धरातल पर सच्चाई परखने के लिए डीएम अविनाश सिंह का बृहस्पतिवार को मझगवां ब्लॉक क्षेत्र का प्रस्तावित दौरा दोपहर में रद्द हो गया। डीएम का दौरा रद्द होने से सभी तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन

डीएम के दौरे को देखते हुए सुबह से ही विकास व स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहे। डीएम का ब्लॉक कार्यालय, सीएचसी के अलावा मलेरिया रोग प्रभावित गांव नौहारा हसनपुर, बेहटा बुजुर्ग, प्रहलादपुर में से किसी एक गांव के निरीक्षण का कार्यक्रम था। डीएम के दौरे को देखते हुए ब्लॉक कार्यालय, सीएचसी के अलावा तीनों गांवों में व्यापक तैयारी की गई। सुबह से अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर गांवों में बेहतर साफ सफाई कराई गई। डीएम को कोई खामी न दिखे। इसके लिए कर्मचारियों ने खूब पसीना बहाया।
दोपहर में दौरा रद्द होने की खबर से सभी ने राहत की सांस ली। संचारी अभियान के दौरान गांव में मच्छरों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा, फाॅगिंग,नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई व छंटाई तालाबों की सफाई ,जल भराव एवं कूड़ा व गंदगी का निस्तारण व बीमारियों से बचाव के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाए जाने का कार्यक्रम था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें