फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड: जहां कुचले गए वहीं 12 को होगी मृतक किसानों की अरदास, पोस्टर जारी होने से जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ीं

Sat, 09 Oct 2021 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजााल नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड पर 12 को मृतक किसानों की संयुक्त अरदास होगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने पोस्टर जारी किया है।पोस्टर जारी होने के बाद जिला प्रशासन से लेकर शासन तक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड को लेकर देश व प्रदेश सरकार को जो अल्टीमेटम दिया था। उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। टिकैत ने चेतावनी दी थी कि संघर्ष में मारे गए किसानों की संयुक्त अरदास तक यदि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त और उनके पुत्र को गिरफ्तार न किया गया तो देश भर में आंदोलन शुरू होगा। 
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने इसकी तारीख भी घोषित कर दी है। इससे शासन से लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप गच गया है, क्योंकि 12 अक्तूबर को संयुक्त अरदास होनी है और मुख्य आरोपी अब तक पुलिस से काफी दूर है।

रविवार को तिकुनिया में हुए हिंसक बवाल को लेकर जिले में ही नहीं, बल्कि प्रदेश व देश में बेहद तनाव है। घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन मुखिया राकेश टिकैत ने बुधवार को जिले में आकर मोहल्ला हाथीपुर स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में प्रेसवार्ता कर कहा था कि मृतक चारों किसानों की एक जगह पर संयुक्त अंतिम अरदास होगी, जिसकी तारीख संयुक्त किसान मोर्चा तय करेगा। 
विज्ञापन




निर्धारित दिन तक गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी न हुई तो देशव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, संयुक्त मोर्चा ने संयुक्त अंतिम अरदास की तारीख 12 अक्तूबर घोषित कर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज क्रीड़ा स्थल का स्थान निर्धारित कर इसका पोस्टर जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

इससे जिला प्रशासन से लेकर शासन तक की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि 12 अक्तूबर को अब सिर्फ 72 घंटे शेष हैं। मगर, अब तक न तो बर्खास्तगी हुई है और न ही गिरफ्तारी। इसको लेकर शासन और जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। 

गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के लोगों ने बताया कि 12 अक्तूबर को तिकुनिया में ही अंतिम  अरदास का कार्यक्रम होगा, लेकिन इसमें राकेश टिकैत के शामिल होने के बाबत पुख्ता जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें