उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा क्षेत्र की गनापुर बीट में सरयू नदी पार जंगली जानवर डेढ़ साल की बच्ची को उठा ले गया। घटना के वक़्त बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी। सुबह जानकारी होने पर परिजन ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसकी खोज बीन शुरू हुई।
सोमवार को गांव के बाहर उसके अंग बरामद हुए। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अंगो को बरामद कर देकर सुबह उसकी खोजबीन पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरू की तो गांव के बाहर खेतों में उसके कटे फटे अंग बरामद हुए। उन अंगों को मौके पर पहुचीं पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज है।
उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा क्षेत्र की गनापुर बीट में सरयू नदी पार ग्राम पंचायत चकदहा मजरा मांझा सुमाली निवासी राममिलन निषाद के घर मे रविवार को देर रात खूंखार जंगली जानवर घुसकर बिस्तर पर सो रही उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची रोमा को उठाले गया।
लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग व पुलिस को देकर रात दहशत में गुजारी। सोमवार को सुबह ग्रामीण बच्ची की तलाश के जुट गए। इस बीच गांव के बाहर खेतों में रोमा के कपड़े व कटे फ़टे अंग लोगों को दिखाई पड़े। पग चिन्ह देखकर बाघ या तेंदुए की आशंका जताई जा रही है।