फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूटी से स्कूल जा रही शिक्षिका को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Wed, 02 Oct 2024 10:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंद दिया। जिससे सड़क पर गिरी शिक्षिका के ऊपर से पहिया गुजर गया। मौके पर ही शिक्षिका की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी स्कूटी, शिक्षिका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। कस्तूरबा स्कूल में पढ़ाने जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रक को पकड़कर थाने पर खड़ा करा दिया गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। 

विज्ञापन


थाना प्रेमनगर क्षेत्र के चाहबाई मोहल्ले की रहने वाली 45 वर्षीय शिक्षिका राखी रानी कश्यप की चचेरी बहन रुचि ने बताया कि राखी हाफिजगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की पार्ट टाइम शिक्षिका थीं। रोज वह टेंपो से स्कूल जाया करती थीं। बुधवार सुबह वह घर से निकलीं तब उन्हें अपने स्कूल के एकाउंटेंट प्रमोद मिल गए। प्रमोद के साथ वह उनकी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। 

UP: सुहागरात पर खुला पति का राज, दुल्हन बोली- नहीं रहना इसके साथ; फिर बिचौलिए को कमरे में बंद कर किया ये सलूक

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर 
बरेली पीलीभीत हाईवे पर हाफिजगंज थाना क्षेत्र में लभेड़ा की संकरी पुलिया के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी चला रहे प्रमोद उछलकर दूर जा गिरे, जबकि राखी के ऊपर से ट्रक गुजर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इसकी जानकारी प्रमोद और स्कूल स्टाफ ने राखी के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने राखी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राखी का विवाह नहीं हुआ था। उनके पिता और भाई की मौत हो चुकी है। राखी की नौकरी से ही उनकी बीमार मां, विधवा भाभी और भतीजे-भतीजी का खर्चा चलता था। राखी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें