फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: लैब टेक्नीशियन ने फंदा लगाकर दी जान, मरने से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल, कही थी ये बात

Thu, 23 Nov 2023 11:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / बरेली

सार

बरेली की सनराइज कॉलोनी निवासी हरिओम सक्सेना की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी ससुराल पीलीभीत में हैं। पत्नी वहां स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ पद पर तैनात हैं। इसलिए वहीं रहती है। हरिओम का ससुराल में आना-जाना लगा रहता था। 
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन के शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में पत्नी के साथ ससुराल में रह रहे लैब टेक्नीशियन ने ससुरालियों की गैर मौजूदगी में फंदा लगाकर जान दे दी। बरेली की सनराइज कॉलोनी निवासी हरिओम सक्सेना (40) का विवाह पीलीभीत की एकता नगर कॉलोनी निवासी आकृति सक्सेना से नौ वर्ष पूर्व हुआ था। हरिओम बरेली की भोजीपुरा पीएचसी में लैब टेक्नीशियन थे, जबकि पत्नी आकृति पीलीभीत के पौटा कलां में स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ हैं। आकृति अपनी मां प्रबोदनी देवी के साथ यहां रहती हैं। बेटा ईशान भी शहर के एक स्कूल में पढ़ता है।

विज्ञापन


हरिओम का बरेली व अपनी ससुराल में आना-जाना लगा रहता था। तीन दिन पूर्व बेटे ईशान के स्कूल में वार्षिकोत्सव था। उसमें शामिल होने के लिए हरिओम यहां आए थे। तबीयत खराब होने की वजह से वह बरेली नहीं गए थे। बुधवार सुबह पत्नी आकृति ड्यूटी पर चली गईं। 

उधर, हरिओम अपना टेस्ट कराने शहर की एक निजी लैब गए थे। वहां वहां से लौटकर घर आए तो उनकी सास कुछ काम से बैंक चली गईं। सास बैंक से लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी की छत से अपनी छत पर पहुंचकर जीने का दरवाजा तोड़कर वह नीचे आईं। वहां हरिओम का शव पंखे से लटका था।

विज्ञापन

पत्नी पर आरोप लगाते हुए की मारपीट
हरिओम बुधवार को अपनी बहन के साथ किसी ज्योतिषी के पास अपनी कुंडली दिखाने जाने वाले थे। बुधवार को भाई की ससुराल पहुंचते ही हरिओम की बहन ने अपनी भाभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि पत्नी व उसके घरवाले हरिओम पर पीलीभीत में ससुराल में रहने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल
बताया जाता है कि हरिओम और उनकी पत्नी आकृति के बीच मंगलवार शाम कहासुनी हो गई थी। बुधवार को आत्महत्या से पहले हरिओम ने पत्नी को वीडियो कॉल कर बताया कि वह फंदे पर लटकने जा रहा है। पत्नी ने उनको मना भी किया लेकिन उन्होंने एक न सुनी। हालांकि, पुलिस इस तरह की वीडियो कॉल की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें