La Universidad de las elecciones retardada Las celebraciones del Día de la Fundación
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह चुनाव के चलते आगे बढ़ा दिया गया है। अब समारोह 15 की जगह 22 फरवरी को मनाया जाएगा। इससे पहले 20 और 21 फरवरी को खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनके विजेताओं को स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताओं में इस बार छात्रों की टीमों को भी शामिल होने का मौका दिया जाएगा। अब तक छात्रों की टीम स्थापना दिवस के खेलों में शामिल नहीं होती थीं।
सोमवार को स्थापना दिवस पर होने वाली प्रतियोगिताओं को खेलकर क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली ने कल्चरल समिति के सदस्यों के साथ बैठक ली। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह पंद्रह फरवरी को मनाया जाता है पर इस बार इस दिन चुनाव है। कुलपति प्रोफेसर मुशाहिद हुसैन ने इसलिए समारोह को आगे बढ़ाते हुए 22 फरवरी को प्रस्तावित कर दिया। बैठक में खेलों को लेकर निर्णय हुए। 20 और 21 फरवरी को दौड़, हॉकी, शतरंज, क्रिकेट, वॉलीबाल समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी। बैठक में इस बार छात्रों की टीमों को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। क्रीड़ा सचिव ने इसके लिए बारह सदस्यों की एक कमेटी बना दी। कितनी टीमें शामिल होंगी और किन खेलों में शामिल होंगी समिति इस पर निर्णय लेगी। क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली ने बताया कि खेलों के लिए 20 और 21 फरवरी का दिन प्रस्तावित कर दिया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण 22 को होगा।