फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र पर ही मिल  जाएगा परीक्षा कार्यक्रम

Tue, 14 Feb 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार दसवीं और बारहवीं के प्रवेश पत्रों के पीछे परीक्षा कार्यक्रम देने की तैयारी में है। छात्र अगर अपना प्रवेश पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से भी डाउनलोड करेगा तो भी प्रवेश पत्र की बैक में पूरा परीक्षा कार्यक्रम प्रिंट किया जा सकेगा। 16 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र मार्च के प्रथम सप्ताह में जारी होंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद दो सालों से छात्रों को आनलाइन प्रवेश पत्र उपलब्ध करा रहा है। तकनीक के विकास में अब परिषद छात्रों को और ज्यादा सुविधाएं देने जा रहा है ताकि छात्रों यह पता करना आसान हो कि उनके कौन से विषय की परीक्षा कब होगी। अब तक दसवीं और बारहवीं परीक्षा के कार्यक्रम परिषद अलग से जारी करता था। स्टेशनरी की दुकानों पर परीक्षा कार्यक्रम के प्रिंट की खूब खरीदारी भी होती थी। सूत्रों के मुताबिक परिषद प्रवेश पत्र की बैक पर इस बार परीक्षा कार्यक्रम भी देना चाहता है। हालांकि इसके लिए मशक्कत चल रही है कि क्योंकि परीक्षा कार्यक्रम काफी लंबा होता है और बहुत छोटे फांट में अगर कार्यक्रम दिया गया तो पढ़ने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि यह फाइनल है कि प्रवेश पत्र पर परीक्षा कार्यक्रम दिया जाएगा, इसके लिए तकनीकी पेच दूर किए जा रहे हैं। 
क्षेत्रीय सचिव विनोद कृष्ण के अनुसार प्रवेश पत्र की पीठ पर परीक्षा कार्यक्रम दिए जाने की सुगबुगाहट तो है, लेकिन इसकी कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। हां, इस बात की संभावना है कि मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें