फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को तीन हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजा मिले

Fri, 01 May 2015 01:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश संगठन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को भोजीपुरा के कांग्रेसियों ने ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने में राष्ट्रीय किसान मोर्चा और साकार संस्था के महिला शक्ति संगठन भी शामिल रहे। इसमें किसानों को तीन हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजा मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि मुआवजे के नाम पर किसानों का मजाक उड़ाया जा रहा है। कहीं 10 और किसी गांव में 5 किसानों को चेक दिए गए हैं। सर्वे के नाम पर लेखपाल जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। पूर्व मेयर ने कहा कि किसानों के हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में फसल बर्बाद होने वाले किसानों को तीन हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा देने की मांग सरकार से की। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि सहकारी समितियों से खाद लेते वक्त किसानों से फसल बीमा राशि काट ली गई। मगर मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि किसान विरोधी नीति वाले सरकारें ज्यादा दिन टिक नहीं पायेंगी। बीना शर्मा ने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं। महिलाओं की आबरू लुट रही है। ऐसे में प्रदेश और केंद्र सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। धरने के बाद शाम करीब पांच बजे डीएम को संबोधित ज्ञापन ग्राम पंचायत अधिकारी को दिया गया। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, बिष्णु देव मिश्रा, भूरा अल्वी, इकराम खां, शरीफ  अहमद सलमानी, हरीश गंगवार, विजय शर्मा, इंद्रजीत यादव, रामलाल मौर्य, सीताराम सागर आदि शामिल रहे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष नबी हसन ने की और संचालन पीसीसी सदस्य पीएल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें