फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केसीएमटी किंग, कैंट बोर्ड की गुलदाउदी सबसे खास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीआरएम स्कूल नैनीताल शाखा में दो दिवसीय 25वीं श्रीनमोनारायण स्मृति गुलदाउदी प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करने पर कैंट बोर्ड को विजेता और गंगाशील को उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई। केसीएमटी को गुलदाउदी किंग और एसआरएमएस की प्रविष्टि क्वीन चुनी गई। प्रदर्शनी और विंटेज कारों को देखने के लिए अंतिम दिन भी लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में लोग 47 किस्मों (सिंगल ब्लूम, इनकर्व, स्पून, स्पाइडर, रिफलेक्स) की गुलदाउदी के साथ तस्वीर लेते नजर आए। वहीं, वर्ष 1948 की मॉरिस एट व अन्य विंटेज कारों को देखने के लिए युवा खासे उत्साहित दिखे। जिनकी प्रेरणा से यह प्रदर्शनी शुरू की गई थी, रजत जयंती समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। इसमें पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर, डॉ. आरके शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल और आरएन मेहरा शामिल रहे। 25 वर्षो से प्रदर्शनी का हिस्सा बने रहने के लिए हरीश भल्ला, एसआरएमएस, केसीएमटी, सिटी हॉस्पिटल और डॉ. पुनीत शर्मा को सम्मानित किया गया।

विजेता हुए सम्मानित
संस्थागत प्रविष्टियों में गंगाशील, कैंटोनमेंट बोर्ड, केसीएमटी, बिशप स्कूल और एसआरएमएस प्रथम व आईवीआरआई द्वितीय स्थान पर रहा। व्यक्तिगत प्रविष्टियों में शशि बाला राठी, आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, मारिया जॉन कोस्टा, हरीश भल्ला और नरेंद्र गुप्ता पहले, विभा वैद्य, अशोक कुमार, फादर रॉयल एंथनी, देव मूर्ति, आदित्य मूर्ति, रजत खंडेलवाल, नन्हे लाल व डॉ. पुनीत शर्मा दूसरे पायदान पर रहे।
विज्ञापन


एसआरएमएस की रहीं अधिकतम प्रविष्टियां
मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रहे। पुरस्कार कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने प्रदान किए। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. मृदुला शर्मा व डॉ. नीरू साहनी सम्मानित हुईं। अधिकतम प्रविष्टियों के लिए एसआरएमएस को सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी समन्वयक रसिक टंडन व मुग्धा बिष्ट रहे। संचालन रजनीश त्रिवेदी व राहुल मैसी ने किया। इस दौरान श्रीगुलाबराय ट्रस्ट की चेयरपर्सन ऊषारानी अग्रवाल, अध्यक्ष रवि अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने अतिथियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें