शाही थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बल्ली गांव निवासी युवक से पिछले कई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती का आरोप है कि अब उसका प्रेमी शादी से इनकार कर रहा है। रविवार को जब वह प्रेमी के घर गई तो वहां उसके साथ मारपीट की गई।
मामले में इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि काफी समय से दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे। युवक की अब दूसरी लड़की से शादी की बात चल रही है। इसको लेकर युवती जब उसके घर गई तो वहां उसके साथ मारपीट हुई। घायल युवती का मेडिकल कराया गया है। आरोपी सुनील और उसकी मां पर मारपीट की एनसीआर दर्ज की गई है। सुनील का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।