फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक मेला : रामगंगा तट पर आज से जुटेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
रामगंगा में नौका विहार करते लोग।
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा के चौबारी घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक मेले का शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर रविवार को दिनभर चौबारी घाट पर तैयारियां चलती रहीं। मेला आयोजन के चलते जाम न लगे इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन भी जारी कर दिया।
विज्ञापन

कार्तिक मेले का आयोजन इस बार 22 नवंबर तक किया जाएगा। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी करेंगे। 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर मुख्य स्नान का आयोजन किया जाएगा। सबसे अधिक भीड़ इसी दिन उमड़ने की उम्मीद है। कार्तिक मेले में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को उमड़ते है। इस दौरान रामगंगा नदी के दोनों तट पर ठेले खोमचे वालों के साथ बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के झूले भी लगाए जाते हैं। घाट पर पर्व के दौरान पशुओं का बाजार भी सजता है। दूर-दराज से लोग अपने पशुओं की खरीद-ब्रिकी के लिए लेकर आते हैं। स्नान के लिए रामगंगा के तट पर आने वाले लोग अस्थाई टेंट बनाकर कई दिन तक यहां रहते हैं। इस दौरान घुड़दौड़ की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। मेले के आयोजन के लिए रविवार को दिनभर घाट पर साफ-सफाई का काम जारी रहा। आवागमन के लिए तट पर जगह-जगह मिट्टी समतल कर अस्थाई रास्ते भी बनाए गए।

जुटनी शुरू नहीं हुई भीड़
रामगंगा तट पर आयोजित होने वाली मेले की चमक कोरोना के चलते फीकी दिख रही है। उद्घाटन का समय नजदीक आने के बावजूद अब तक भीड़ जुटनी शुरू नहीं हुई है। मेले के लिए चुनिंदा स्टॉल और झूले अब तक लगाए गए हैं। नखाशे के लिए व्यापारी भी अब तक यहां नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


ये है ट्रैफिक प्लान
बदायूं रोड पर जाम न लगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया। मेले के लिए चार जगहों पर डायवर्जन लागू किया गया है। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि मेले के चलते बदायूं रोड से आने वाले भारी वाहन देवचरा तिराहा से बल्लिया, दातागंज होते हुए फरीदपुर से गुजारे जाएंगे। अखा मोड़ पर भी बैरियर लगाकर भारी वाहनों का आवागमन रामगंगा पुल की ओर रोका जाएगा। चौपुला पुल से भी कोई भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरेली से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से दातागंज होते हुए निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें