फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरित मानस गान में आरोही प्रश्नोत्तरी में काम्या बनीं विजेता

विज्ञापन
विजेता प्रतिभागी।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रामचरित मानस गान में आरोही
प्रश्नोत्तरी में काम्या बनीं विजेता
दस स्कूलों से दो सौ विद्यार्थियों ने किया था प्रतियोगिता में प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के संगीत विभाग में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की ओर से बुधवार को ‘श्री रामचरित मानस गान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ आयोजित हुई। इसमें आरोपी और काम्या को विजेता घोषित किया गया।
इस प्रतियोगिता में शहर के दस स्कूलों के दो सौ प्रतिभागी शामिल हुए। रामचरित मानस गान प्रतियोगिता में आरोही रावत प्रथम, शैलजा शर्मा द्वितीय, आयोनिजा तृतीय स्थान पर रहीं। महिमा दिवाकर, शीलू, नितिन कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रश्नोत्तरी में काम्या गुप्ता प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय, शीलू तृतीय स्थान पर रहे। प्रबल शर्मा, श्रुति गोयल को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेता को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशि शुक्ला और विभाग की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. रुचि गुप्ता के साथ लखनऊ के निर्णायक मंडल के सदस्य रेनू श्रीवास्तव, पवन तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजन डॉ. अंजू मिश्रा ने, संचालन पंडित विजय शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें