जेल में फर्नीचर बनाते कैदी
- फोटो : अमर उजाला
खासतौर से बनाते हैं फोल्डिंग चेयर
यूं तो कई तरह के फर्नीचर सेंट्रल जेल में बनाए जाते हैं, पर यहां की फोल्डिंग चेयर खासी लोकप्रिय है। जेल प्रशासन का दावा है कि इस तरह की चेयर सामान्य तौर पर बाजार में भी नहीं मिलती है। इसे बनाने के लिए उपकरण भी जेल में ही तैयार किए गए हैं। यहां जजमेंट बॉक्स भी बनाया जाता है। इसमें जज अपनी जरूरी फाइलें रखकर लॉक लगा सकते हैं। बरेली कोर्ट व अन्य स्थानों पर समय-समय पर प्रदर्शनी लगाकर इन सामानों की बिक्री जाती है। इस समय महाकुंभ मेले में 14 तरीके का फर्नीचर भेजकर प्रदर्शनी लगाई गई है। इसकी बिक्री भी की जा रही है। कुंभ मेले के लिए दूसरी खेप भी तैयार हो गई है।
सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक अविनाश गौतम
- फोटो : अमर उजाला
जेल से छूटे कैदियों ने अपनाया स्वरोजगार : गौतम
सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक अविनाश गौतम बताते हैं कि नए कैदियों को काम सिखाकर यहां हरफनमौला बनाया जाता है। इसके लिए युवा व कम सजा वाले कैदियों को चुना जाता है। यहां सजा पूरी होने के बाद कई कैदी फर्नीचर के काम से आजीविका कमा रहे हैं और समाज की मुख्य धारा से जुड़ गए हैं। पीलीभीत, गाजियाबाद व दिल्ली जाकर काम करने वाले कई पूर्व कैदी समय-समय पर जेल के अनुदेशक को अपनी तरक्की के बारे में जानकारी भी देते हैं।