फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हर्षोल्लास से मनाया यीशु का जन्मदिवस, गिरजाघर में रही रौनक

Thu, 26 Dec 2024 09:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। मंगलवार रात 12 बजते ही चुरई दलपतपुर के गिरजाघर में क्रिसमस का उल्लास छा गया। यीशु के जन्मदिवस पर चर्च में कैरल्स गाए गए। केक काटकर खुशी मनाई गई। बुधवार सुबह से ही गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं का दौर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को ‘मैरी क्रिसमस’ की बधाई दी और बड़े दिन की खुशियां साझा कीं। गिरजाघर में बच्चों और सेंटा क्लाॅज की मौजूदगी ने माहौल को और जीवंत बना दिया। सेंटा क्लाॅज के रूप में लोग चर्च में नजर आए, जिन्होंने बच्चों को चॉकलेट और उपहार बांटे। बच्चों में उनसे मिलने और उपहार पाने की विशेष उत्सुकता रही। वहीं, गिरजाघरों में रौनक के बीच श्रद्धालु चर्च के अंदर और बाहर सेल्फी लेते भी दिखाई दिए। 
विज्ञापन


धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे
बहेड़ी। नगर के होली क्रॉस चर्च में क्रिसमस डे धूमधाम के साथ मनाया गया। फादर विजय मिंज ने देश और दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना की। क्रिसमस पर मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह मोहम्मदपुर स्थित होली क्रॉस चर्च में प्रार्थना हुई। फादर विजय मिंज ने शांति और सौहार्द के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। चर्च में प्रभु यीशु की झलकियां भी लगाई गईं। कार्यक्रम में फॉदर क्रिस्टोफर, सिस्टर फैलसी वॉस, सिस्टर ज्योत्सना मिंज, सिस्टर रोशनी, सिस्टर सुकुन्दा आदि लोग शामिल रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें