फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम ने सात महीने बाद बंद कराया पटेल चौक पर खोदा गड्ढा

विज्ञापन
बरेली नगर निगम
विज्ञापन

नगर निगम दफ्तर के सामने रोड पर काम पूरा होते ही निकलने लगेगा ट्रैफिक

बरेली। जल निगम ने शनिवार को पटेल चौक पर सात महीने पहले खोदे गए गड्ढे को बंद करा दिया। अभी नगर निगम दफ्तर के सामने रोड पर खोदाई का काम चल रहा है। यहां काम पूरा होने के बाद ही पटेल चौक और बरेली कॉलेज चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

पटेल चौक पर करीब एक साल से शहर के लोग भीषण जाम झेल रहे हैं। अब उससे निजात मिलने की उम्मीद है। करीब सात माह बाद यहां सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदा गया गड्ढा बंद किया गया है। हालांकि नगर निगम की ओर जाने वाली दोनों सड़कों पर अभी खोदाई जारी है। यहां काम पूरा होने के बाद ही राहगीरों को राहत मिलेगी। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि नगर निगम रोड पर सिर्फ सीवर लाइन के कनेक्शन जोड़ने के लिए खोदाई की गई है। दो दिनों में काम पूरा होने के बाद यहां से ट्रैफिक गुजर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें