एक अप्रैल से प्रस्तावित बरेली से जयपुर की फ्लाइट का गुरुवार को संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है। अब 26 मार्च से फ्लाइट शुरू होगी। बरेली-जयपुर फ्लाइट सप्ताह में चार दिन चलेगी। एयरलाइंस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बरेली से जयपुर की 78 सीटर फ्लाइट का संचालन होगा। इस फ्लाइट से बरेली से पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर का सफर 30 मिनट तय होगा।
यह भी पढ़ें- शौचालय में दुकान: किसी ने रखीं लकड़ियां तो किसी ने उपले, ओडीएफ जिले में इज्जतघर बेपर्दा, ऐसा है हाल
प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक सुबह 11.10 बजे जयपुर से उड़ान भरकर फ्लाइट सुबह 11.40 बजे बरेली पहुंचेगी। दोपहर 12.50 बजे बरेली से जयपुर के लिए रवाना होगी। 1.20 बजे जयपुर पहुंचेगी। बरेली से जयपुर का किराया करीब 37 सौ रुपये और जयपुर से बरेली का किराया करीब चार हजार रुपये निर्धारित है। एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक फ्लाइट का शेड्यूल जारी होने के बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।