फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ दिल्ली हाइवे पर लगा भयंकर जाम जिला जज बरेली भी फंसे।

विज्ञापन
लखनऊ दिल्ली हाइवे पर लगा भयंकर जाम जिला जज बरेली भी फंसे। - फोटो : BAREILLY
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगर क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर मीरानपुर कटरा की ओर से लगना शुरू हुआ जाम शाम होते होते फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक पहुंच गया। जाम में शाम के समय बरेली की ओर जा रहे जिला जज की गाड़ी भी फंस गई। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने बमुश्किल उनकी गाड़ी जाम से निकलवाई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर पहले हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगना शुरू हुई, जोकि कुछ ही देर में मीरानपुर कटरा तक पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक जाम लग गया। कई घंटे जाम में वाहन फंसे रहने के बाद पुलिस हरकत में आई और वाहनों को एक साइड कराकर निकलवाना शुरू किया। छोटे वाहनों और रोडवेज बसों को कसरक लिंक रोड से डायवर्ट किया। जैसे ही जाम से कुछ राहत मिली तब तक सीतापुर से बरेली की तरफ आ रही एक रोडवेज बस हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के आगे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास खराब हो गई, इसकी वजह से वाहनों के पहिये थम गए। खराब बस की सवारियों को उतारकर दूसरी बस में बैठाया गया, इसके बाद खराब बस को साइड किया गया। उधर जाम फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक पहुंच तो फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस ने वाहनों को लिंक रोड जैतीपुर की तरफ डायवर्ट किया। शाम करीब छह बजे बरेली से लखनऊ की ओर जा रहे बरेली जिला जज की गाड़ी भी जाम में फंसी तो फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने बमुश्किल उसे निकलवाया। देर रात तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। पुलिस ने आधी रात बाद हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें