फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ दिल्ली हाइवे पर कई वाहन खराब होने की वजह से लगा पूरे दिन जाम।

विज्ञापन
लखनऊ दिल्ली हाइवे पर कई वाहन खराब होने की वजह से लगा पूरे दिन जाम। - फोटो : BAREILLY
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के दोनों ओर कई वाहन खराब होने की वजह से शनिवार सुबह जाम लगना शुरू हो गया, जो कि पूरे दिन लगा रहा। मीरानपुर कटरा की तरफ पांच किलोमीटर और फतेहगंज पूर्वी की तरफ भी चार किलोमीटर तक वाहन जाम में फंसे रहे। मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर संपर्क मार्ग से निकलवाया। तब जाकर वाहनों ने हाईवे पर रेंगना शुरू किया। देर रात तक हाईवे वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मेरठ से परचून का सामान भरकर शाहजहांपुर जा रहा एक ट्रक फ्यूल पंप खराब होने की वजह से निर्माणाधीन हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास खड़ा हो गया। इससे आधी सड़क बंद हो गई। हालांकि एक तरफ से धीरे धीरे वाहन निकलते रहे, लेकिन इसी बीच मीरानपुर कटरा की ओर भी फर्रुखाबाद से आ रहा ट्रक खराब हो गया और वह भी हाइवे पर खड़ा हो गया। इस वजह से जाम बढ़ता चला गया, जोकि मीरानपुर कटरा की ओर पांच किलोमीटर तक पहुंच गया और फतेहगंज पूर्वी की तरफ रम्पुरा तक चार किलोमीटर तक। सुबह स्कूल बसों में बच्चे भी जाम में फंसे रहे।
पुलिस न होने से बिगड़े हालात
लोगों ने बताया कि सुबह के समय क्रॉसिंग पर पुलिस भी नहीं रहती है, इससे जाम और भीषण हो गया। जाम बढ़ने के बाद मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी पुलिस हरकत में आई। छोटे वाहनों को लिंक रोड कसरक और जैतीपुर की तरफ से निकलवाया। फिर भी शाम तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। अब गन्ने की पेराई शुरू होने से ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रकों का आवागमन ज्यादा बढ़ गया है। इस वजह से भी जाम लग रहा है। पुलिस के मुताबिक आधी रात तक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें