फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई ने तीन कश्मीरी छात्राओं की फेलोशिप पर लगाई रोक, सेना पर टिप्पणी का आरोप

Wed, 20 Feb 2019 10:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की एलआईयू की रिपोर्ट के बाद आईवीआरआई प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। व्हाट्सएप पर पोस्ट करने वाली तीनों ही कश्मीरी छात्राओं की फेलोशिप पर रोक लगाते हुए संस्थान की तरफ से होने वाले किसी भी कार्यक्रम में उनके प्रतिनिधित्व पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही यह अल्टीमेटम भी दिया गया है कि ऐसी गंभीर हरकत दोबारा हुई तो उन्हें संस्थान से निष्कासित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


एलआईयू के इंस्पेक्टर ने आईवीआरआई की तीन छात्राओं के व्हाट्सएप पर सेना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की रिपोर्ट की दी थी। तीन छात्राएं पीएचडी फर्स्ट वेटरनरी फिजियोलॉजी की डॉ. ओफाक, मास्टर ऑफ वेटरनरी साइंस की डॉ. शामिया इरशाद और वेटरनरी एक्सटेंशन एजूकेशन की डॉ. उमरिया फैयाज खानकसाई को इसमें संलिप्त पाई गई हैं। मामला सामने आने के बाद आईवीआरआई की अनुशासन समिति ने कड़ा फैसला लिया है। आईवीआरआई के कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि एलआईयू की तरफ से संस्थान को रिपोर्ट दी गई है। बुधवार को तीनों ही छात्राओं पर कड़े एक्शन लिए गए हैं। 

उन्होंने बतया कि उमरिया फैयाज लंबे वक्त से अनुपस्थित है। सभी छात्राओं की फेलोशिप को खत्म कर दिया गया है। वह संस्थान की किसी भी खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगी, न ही किसी संस्थान की दूसरी गतिविधियों में प्रतिनिधित्व कर सकेंगी। छात्राओं को चेताया गया है कि दोबारा ऐसा मामला सामने आया तो उन्हें संस्थान से निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें