फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आईटीबीपी के सिपाही ने नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पे, स्टेशन मास्टर पत्नी भी आरोपी

Tue, 20 Jun 2023 05:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

धोखाधड़ी का शिकार हुए पीड़ित युवाओं ने आरोपी सिपाही, उसकी स्टेशन मास्टर पत्नी, बहन समेत छह लोगों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट क्षेत्र के बुखारा स्थित आईटीबीपी कैंप में तैनात सिपाही ने अपनी पत्नी, बहन और साथियों की मदद से नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों रुपये ठग लिए। कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


भमोरा निवासी रोहित राठौर सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान आईटीबीपी का सिपाही रवि कुमार उससे मिला। रवि ने रोहित को आईटीबीपी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। रोहित ने फॉर्म भरकर रवि से संपर्क किया। रवि ने परीक्षा केंद्र डलवाने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। रोहित, उसके साथी छत्रपाल और किशनवीर ने सिपाही के खाते में 25-25 हजार रुपये डाल दिए।

ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा को बड़ा झटका, परिवार की शिकायत पर कार्रवाई
विज्ञापन


रोहित का परीक्षा केंद्र पटना पड़ा। सिपाही रवि कुमार ने हर व्यक्ति से 6.5 लाख रुपये मांगे। परीक्षा से एक दिन पहले तीनों युवकों ने अनाज और जेवर बेचकर 4-4 लाख रुपये जुटाए और पटना परीक्षा केंद्र पर रवि, उसके साथी विकास व पिंटू को दे दिए।

'कॉपी खाली छोड़ आना, बाकी मैं देख लूंगा'

तीनों रुपयों का बैग लेकर चले गए। इसके बाद रवि ने भाई, बहन और अन्य लोगों के खातों में युवकों से आठ लाख रुपये और ट्रांसफर करा लिए। सिपाही रवि ने कहा कि परीक्षा में कॉपी खाली छोड़ आना, बाकी मैं देख लूंगा। तीनों युवकों ने सिपाही के कहने पर कॉपी खाली छोड़ दी। परिणाम आने पर तीनों फेल हो गए तो उन्होंने सिपाही से रुपये लौटाने को कहा।

ये भी पढ़ें- नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर

इसके बाद वह तीनों को ग्रुप डी और रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देता रहा। आरोप है कि रवि की पत्नी अंजली कुमारी हजारीबाग में स्टेशन मास्टर है। उसने भी नौकरी लगवाने की बात कहकर 20 हजार रुपये ले लिए। रवि की बहन शिल्पा और भाई रुद्र विराट ने भी रुपये ऐंठे। रोहित की तहरीर पर सिपाही रवि कुमार, स्टेशन मास्टर अंजली कुमारी, विकास, पिंटू और रुद्र विराट पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खुद को आईटीबीपी का सीओ बताता था रवि

रोहित ने बताया कि रवि खुद को आईटीबीपी का सीओ बताता था। वह कहता था कि उसके कई विभागों में अधिकारियों से सीधे संबंध हैं। उसने बताया कि अपनी पत्नी को झारखंड के हजारीबाग में स्टेशन मास्टर भी उसी ने बनवाया है। उसकी बड़ी-बड़ी बातों से ये लोग झांसे में आकर रुपये दे बैठे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें