रोडवेज बसों एवं छोटे वाहनों का रूट
छोटे वाहनों और रोडवेज बसों का डायवर्जन सावन में प्रत्येक रविवार सुबह छह बजे से सोमवार रात 10 बजे और शिवरात्रि के अवसर पर 15 जुलाई की रात 10 बजे तक लागू रहेगा।
- पुराने बस अड्डे से सभी रोडवेज बसें पटेल चौक, चौकी चौराहा, बियावान कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होकर जा सकेंगी।
- दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावल, टीपी नगर, इंवर्टिस तिराहा, बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगी।
- बरेली-आगरा की ओर आने-जाने वाली बसें, हल्के वाहन मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा अलीगढ़ होते हुए आ-जा सकेंगे।
- बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला, कुंवरगांव से होकर आ जा सकेंगे।