- आईसीसी में बरेली उद्योग व्यापार मंडल समिति के पहुंचे सदस्य
बरेली। शहर के उद्यामियों को आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) और उत्तर प्रदेश शासन की ओर से संचालित सेफ सिटी परियोजना के संबंध में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने जानकारी दी है।
नगर आयुक्त ने बरेली उद्योग व्यापार मंडल समिति के सदस्यों को बताया कि शहर के विभिन्न स्थान स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों, व्यावसायिक सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में लगे सीसीटीवी को आईपी इनेवल कराकर आईसीसीसी से इंट्रीगेशन कराया है। इसके अलावा 80 वार्डाें में 55 हजार स्ट्रीट लाइट, सिटी बस और प्राइवेट टैक्सियों में लगे सीसीटीवी व पेनिक बटन को आईसीसीसी से इंट्रीगेशन कराया है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए हॉट स्पॉट क्षेत्रों को चिह्नित कर पिंक बूथ, सेफ सिटी एप्लीकेशन से आम लोगों को जागरूक, एफएम व सोशल मीडिया से सेफ सिटी के तहत प्रचार प्रसार के साथ आईसीसीसी में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, इंमरजेंसी कॉल बॉक्स, सर्विलांस सिस्टम, शी लाउंज की जानकारी से अवगत कराया है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सुनील यादव भी मौजूद रहे। संवाद