10 से 15 रुपये बढ़ गए सब्जियों के भाव
डेलापीर वेजिटेबल फ्रूट मंडी ट्रेडर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शुजा उर रहमान के मुताबिक बारिश से फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आलू 20-25 से 35-40 रुपये, पहाड़ी आलू 30-35 से 40-45 रुपये, लौकी 20 से 30 रुपये, धनिया तीन चार सौ से पांच सौ रुपये, मिर्च 40 से 60 रुपये, टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो हो गया है।
सेब 120 रुपये, केला भी 80 के पहुंचा पार
नवरात्र शुरू होने से पहले ही सेब 20 से 40 रुपये और केला 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है। अब सेब का भाव सौ से 120, केला 60 से 80 रुपये प्रति किलो बढ़ गया है।