बरेली। आईएमए चुनाव को लेकर दावेदारी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को एक के बाद शनिवार को दस लोगों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन पत्र बॉक्स में डाले। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने के लिए कोई बड़ा नाम शनिवार को सामने नहीं आया।
आईएमए चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू की गई है। अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आठ सितंबर तक चलेगी। नामांकन के लिए आईएमए भवन में नामांकन पेटी रखी गई है। दावेदार इस पेटी में अपना नामांकन पत्र डाल सकते हैं। आठ सितंबर को यह पेटी खोली जाएगी। इसके बाद 14 सितंबर तक नामवापसी का समय है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए डॉक्टरों के बीच इस बार कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी कई दावेदार खुल कर मैदान में हैं। इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डा. रवीश कुमार ने बताया नामांकन में अभी चार दिन का समय बाकी है।