फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बुलडोजर ने हटाए अवैध कब्जे, सरकारी जमीन हुई खाली, रिठौरा और क्यारा में हुई कार्रवाई

Fri, 20 Oct 2023 08:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के मुड़िया अहमदनगर में खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। एसडीएम सदर ने बृहस्पतिवार को सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराई। वहीं क्यारा में पशु आश्रय स्थल की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटवाया गया।
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने कब्जामुक्त कराई सरकारी जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जों को हटाने का अभियान चल रहा है। बृहस्पतिवार को मुड़िया अहमदनगर में विरोध के बीच खलिहान की जमीन खाली कराई गई। क्यारा में पशु आश्रय स्थल की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटवाया गया।

विज्ञापन


एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि मुड़िया अहमदनगर में खलिहान की चार बीघा जमीन है। उस पर तारबंदी करके कई सालों से कब्जा किया गया था। ग्राम प्रधान ने एसडीम सदर को इसकी सूचना दी थी। नायब तहसीलदार विदित कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो कुछ महिलाओं ने विरोध किया। 

विरोध कर रही महिलाओं ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से जमीन का उपयोग कर रहे हैं। जानवरों को बांध रहे हैं। इसलिए कब्जा न हटाया जाएगा। इसके बाद तत्काल पुलिस बुलाई गई। महिलाओं को समझाया गया कि जमीन सरकारी है। अतिक्रमण हटेगा। इसके बाद महिलाएं पीछे हटीं और कब्जा हटा। कब्जेदारों को चेतावनी देकर कहा गया कि दोबारा कब्जा करेंगे तो मुकदमा दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जामुक्त जमीन पर बनेगा गो-आश्रय स्थल
एसडीएम ने बताया कि गो-आश्रय स्थल की भूमि पर इटौवा सुखदेवपुर में रामचरन ने अवैध कब्जा कर लिया था। अवैध कब्जा होने की वजह से पशु आश्रय स्थल का निर्माण नहीं हो पा रहा था। एसडीएम ने नायब तहसीलदार अनुजा अत्री के साथ राजस्व टीम को मौके पर भेजा। राजस्व टीम ने जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया। अब गो आश्रय स्थल का निर्माण हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें