फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मेरे रुपये चुराता है पति... शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची पत्नी, बताई चौंकाने वाली वजह

Sat, 18 Nov 2023 06:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक महिला ने अपने पति पर चोरी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति उसके रुपये चोरी कर अपनी प्रेमिका पर लुटाता है। विरोध करने पर उसे पीटकर बेटी के साथ घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बारादरी थाना क्षेत्र की महिला ने पति पर घर से रुपये चोरी कर प्रेमिका पर लुटाने का आरोप लगाया है। महिला शनिवार को शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंची। उसने बताया कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। वह उस पर रुपये लुटाता है। विरोध करने पर पति ने उसे पीटकर बेटी समेत घर से निकाल दिया है।

विज्ञापन


बारादरी के संजय नगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी को 11 साल हो चुके हैं। उसकी आठ साल की बेटी है। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पति अक्सर उसकी पिटाई करता है। महिला ने बताया कि वह घर में जो भी रकम बचत करके जोड़ती है, उसे पति चोरी कर ले जाता है। 

ये भी पढ़ें- UP News: रात में किसी ने कॉल कर बताया- मार दिया तेरा प्रेमी, सदमे में प्रेमिका ने दे दी जान

विज्ञापन

विरोध करने पर पति ने धमकाया 
महिला के मुताबिक उसके रुपये कई बार चोरी हुए तो उसने पति से पूछा। विरोध करने पर उसे धमकाया गया। बाद में उसे किसी तरह पता लगा कि पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। वह घर से उसके जमा किए रुपये चोरी कर अपनी प्रेमिका पर लुटाता है। ससुरालवाले भी इस बात को जानते हैं लेकिन उससे कुछ नहीं करते हैं। 
विज्ञापन

बुधवार रात जब वह अपनी ससुराल पहुंची, तब उसके पति, सास, जेठ, देवर और ननद उसकी बेटी को पीट रहे थे। महिला ने बेटी को पीटने की वजह पूछी तो आरोपियों ने धक्का देकर मां-बेटी को घर से निकाल दिया। महिला ने ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बारादरी थाना पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें