फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर ने फोन पर बोला तीन तलाक: ननदोई ने की शर्मनाक हरकत, विरोध पर बीवी को पीटकर घर से निकाला

Mon, 03 Jul 2023 03:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में विवाहिता के साथ उसके ननदोई ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर शौहर ने उसे तीन तलाक बोल दिया। उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून लागू होने के बाद भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। बरेली में एक युवक ने अपनी बीवी को फोन पर तीन तलाक बोल दिया। इतना ही नहीं, उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। पीड़ित महिला ने शौहर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निकाह के बाद खुद की टैक्सी खरीदने के लिए किला थाना क्षेत्र निवासी युवक ने अपनी बीवी से दो लाख रुपये मांगे। उससे कहा कि वह मायके से यह रकम लेकर आए। बीवी ने असमर्थता जताई तो उसे प्रताड़ित करने लगा। महिला का आरोप है कि शौहर के बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। 
विज्ञापन

महिला के विरोध करने पर शौहर ने अपने बहनोई के कहने पर बीवी को मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया। महिला ने ननदोई पर छेड़छाड़ और शौहर समेत ससुराल वालों पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया। किला थाना पुलिस ने उसके शौहर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें