लखनऊ में नौकरी करता है पति
ससुराल वालों ने दस लाख रुपये की मांग की तो महिला ने दो लाख रुपये लाकर पति को दिए। लखनऊ में नौकरी के दौरान पति के दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम संबंध हो गए। जब पत्नी लखनऊ पहुंची तो पति ने धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया और उससे जबरन नमाज पढ़वाई।
महिला ने बताया कि पति और उसकी प्रेमिका ने गर्भपात कराने के लिए उसे दवा खिला दी। आरोप है कि पति ने पत्नी पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। मना करने पर गला दबाने की कोशिश की। विरोध पर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।