फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: बरेली में बोले अमित शाह- अगर अखिलेश बाबू की सरकार बनी तो माफिया जेल से बाहर होंगे

Fri, 11 Feb 2022 03:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गलती से भी सपा की सरकार बनी तो तीनों माफिया जेल में रहेंगे क्या। ये भाजपा ही है जो माफियाओं को जेल भेजती है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने सहारा मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


उन्होंने जनसभा का संबोधित करते हए कहा, 'भाजपा मोदी के सबका साथ-सबका विकास के नारे पर चलती है। योगी सरकार ने यूपी से माफियाराज को खत्म किया। लोगों में भय का माहौल खत्म हुआ है। भाजपा की सरकार ने दो करोड़ घरों में शौचालय बनवाया। आज गरीबों को इलाज के लिए भाजपा ने हर गरीब को 5 लाख तक का सारा इलाज आयुष्मान कार्ड से मुफ्त कराया। नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है, लेकिन अखिलेश बाबू ने गरीबों को इलाज नही मुहैया कराया था।'
 
'भाजपा ही है जो माफियाओं को जेल भेजती है'
गृह मंत्री ने आगे कहा, ' उत्तर प्रदेश के तीन बड़े माफिया नाम है- आजम खां, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी। अब ये तीनों जेल में है। गलती से भी सपा की सरकार बनी तो ये तीनों जेल में रहेंगे क्या। ये भाजपा ही है जो माफियाओं को जेल भेजती है।' 
विज्ञापन


'पहले चरण में ही सपा-आरएलडी का सफाया हो चुका है'
गृह मंत्री ने कहा कि पहले चरण में सपा-आरएलडी साफ हो चुकी है। उन्होंने कहा, 'मैं आपको विश्वास दिला रहा हूं कि भाजपा तीन सौ सीटो से पार जा रही है। एक बार फिर योगी सरकार बन रही है। 2017 से पहले जब मैं यूपी आता था तो एक ही मांग थी कि गुंडाराज खत्म कर दो। आज योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रूहेलखंड से गुंडाराज खत्म कर दिया है।

'एक मौका और दे दो यूपी को देश में पहले नंबर की अर्थव्यवस्था बना देंगे'
वहीं, अमित शाह ने आंवला में आयोजित जनसभा में कहा की प्रदेश में योगी की सरकार में अपराध बहुत कम हुए हैं। सपा-बसपा के शासन में माफियाराज हावी था। उन्हें सीएम योगी ने जेल भेजा है। विकास कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, 'भाजपा सरकार ने पांच साल में यूपी को देश में दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाया है। एक मौका और दे दो पहले नंबर की अर्थव्यवस्था बना देंगे। हम धारा 370 हटाना चाहते थे और अखिलेश बाबू विरोध करते थे, कहते थे कि खून की नदियां बहेंगी। पुलवामा कांड की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक स्ट्राइक के बाद अब कोई भी हमारी सीमा और सेना की ओर आंख उठाकर भी नहीं देख सकता।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें