फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holika Dahan 2023: बरेली में सात मार्च को होलिका दहन, सिद्धदायक संयोग में मनेगी होली, बरसेगा का खुशियों का रंग

Mon, 06 Mar 2023 10:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा का कहना है कि वैसे तो पूर्णिमा का मान छह मार्च को शाम 4:16 बजे से ही शुरू हो जाएगा और सात मार्च की शाम 6:09 बजे तक रहेगा। उदया तिथि की प्रधानता और पंचागों के अनुसार होलिका दहन सात मार्च को अत्यंत शुभ रहेगा।
विज्ञापन
होलिका दहन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगों का त्योहार होली इस बार सात और आठ मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा सात मार्च की को ही होगा। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक मुहूर्त की शुभ अवधि दो घंटे 27 मिनट की रहेगी। यानि सात मार्च को शाम 6:24 बजे से रात 8:51 बजे तक होली दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा का कहना है कि वैसे तो पूर्णिमा का मान छह मार्च को शाम 4:16 बजे से ही शुरू हो जाएगा और सात मार्च की शाम 6:09 बजे तक रहेगा। उदया तिथि की प्रधानता और पंचागों के अनुसार होलिका दहन सात मार्च को अत्यंत शुभ रहेगा। कुछ लोग लोकाचार के चलते होलिका दहन भोर में भी करते हैं। शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना भी अत्यंत लाभकारी रहेगा। आठ मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। इसे दु्ल्हड़ी भी कहा जाता है।

विज्ञापन

सिद्धदायक संयोग में मनेगी होली

मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति से भी शुभ योग बन रहे हैं। शुक्र के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य योग और गुरु के अपने स्वराशि पर होने से हंस राजयोग बन रहा है। यह योग पूजा-पाठ के लिए विशेष सिद्ध कारक माने गए हैं। ऐसे में होली अत्यंत मंगलकारी साबित होगी। पूजा-अर्चना का सैकड़ों गुना फल मिलेगा। ग्रहों से पीड़ित जातकों के लिए यह संयोग किसी वरदान से कम नहीं है।

इन चीजों से दें आहुति

होलिका दहन के समय गेहूं-जौ की बालियां, अगोला, कपूर, लोंग, इलायची, कमलगट्टे, सरसों की आखत डालें। अग्नि देव का पूजन करें। इससे महालक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। ईश्वर रोग-शोक दूर होकर सुख समृद्धि की बरसाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें