सिद्धदायक संयोग में मनेगी होली
मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति से भी शुभ योग बन रहे हैं। शुक्र के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य योग और गुरु के अपने स्वराशि पर होने से हंस राजयोग बन रहा है। यह योग पूजा-पाठ के लिए विशेष सिद्ध कारक माने गए हैं। ऐसे में होली अत्यंत मंगलकारी साबित होगी। पूजा-अर्चना का सैकड़ों गुना फल मिलेगा। ग्रहों से पीड़ित जातकों के लिए यह संयोग किसी वरदान से कम नहीं है।
इन चीजों से दें आहुति
होलिका दहन के समय गेहूं-जौ की बालियां, अगोला, कपूर, लोंग, इलायची, कमलगट्टे, सरसों की आखत डालें। अग्नि देव का पूजन करें। इससे महालक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। ईश्वर रोग-शोक दूर होकर सुख समृद्धि की बरसाते हैं।