फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में जंक्शन पर भतीजी के साथ घूमती मिली हाईस्कूल की छात्रा, जीआरपी ने अनाथालय भेजा

Thu, 02 Feb 2023 01:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

हाईस्कूल की छात्रा और उसकी भतीजी एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। भतीजी छठी की छात्रा है। बुधवार को दोनों स्कूल गईं। इसके बाद घर नहीं लौटी। देर रात दोनों स्टेशन पर घूमती मिलीं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा अपनी भतीजी के साथ बुधवार दोपहर को लापता हो गई। छात्रा ने पेट दर्द की बात कही और अपनी भतीजी को लेकर स्कूल से चली आई। दोनों शाम तक घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। देर रात दोनों छात्राएं जीआरपी को जंक्शन पर संदिग्ध हालात में घूमती मिलीं। उन्हें बाल कल्याण समिति के जरिये अनाथालय भेज दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शाही क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा और उसकी भतीजी एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। भतीजी छठी की छात्रा है। बुधवार को दोनों स्कूल गईं। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने स्कूल में जानकारी की तो पता चला कि हाईस्कूल की छात्रा ने पेट दर्द बातकर छुट्टी ली थी। इसके बाद भतीजी के साथ स्कूल से चली गई।

परिवार के लोग दोनों छात्राओं की तलाश में जुटे थे। इसी बीच देर रात दोनों छात्राएं जंक्शन पर घूमती मिलीं। जीआरपी ने उन्हें बाल कल्याण समिति के जरिये अनाथालय भेज दिया। परिवार को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि बड़ी लड़की ने सौतेली मां की मारपीट से तंग होकर आने की बात बताई है। छोटी लड़की उसके साथ चली आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें