अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के जल्द आने वाले फैसले के मद्देनजर शासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। एडीजी ने सभी सीओ व एसओ से निगरानी बरतने को कहा है। संदिग्धों की तलाशी व घुमंतुओं की पहचान के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य लोगों को किसी भी तरह के फैसले के लिए मानसिक तौर पर तैयार करना है। इसमें भी पुलिस की जिम्मेदारी ज्यादा रखी गई है। उच्चस्तर से मिले निर्देश के मुताबिक पुलिस अब चौकी व थाना स्तर पर सद्भाव का माहौल बनाने का काम करेगी।
इसके लिए पीस कमेटियों की बैठक से लेकर सामाजिक सौहार्द बढ़ाने के दूसरे काम किए जाने हैं ताकि असामाजिक तत्व लोगों की भावनाएं भड़काने का काम न करें।
सीओ स्तर पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी थानेदारों को अपने इलाके में संदिग्धों की तलाशी व गलत स्थिति मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डेरा डाले घुमंतुओं की भी निगरानी की जा रही है। इसमें पुलिस के साथ खुफिया अमले को भी अलर्ट किया गया है। फैसला आने के बाद भी निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।