फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित, मायूस लौट रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे में संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं पर असर पड़ा है। उपचार न मिलने से कई मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के मिलने से मरीजों को मायूसी ही हाथ लग रही है। बुधवार को यहां मरीज पहुंचे, लेकिन उन्हें यहां डॉक्टर नहीं दिखाई दिए। उचसिया निवासी महिला सुनीता ने बताया कि वह अपने छह महीने के नाती बुखार से पीड़ित रियांश को लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। इसलिए उन्हें झोलाछाप से इलाज कराना पड़ा। कस्बे के उत्तमगंज निवासी नीता अपने तीन वर्षीय बेटे प्रशांत को दवाई दिलवाने के लिए आई। डॉक्टर के नहीं मिलने पर वह भी लौट गई।
फरीदपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि प्रदेशभर में संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण काफी दिक्कत आ रही है। किसी तरह कम स्टाफ के सहारे ही अस्पतालों में मरीजों की बेहतर इलाज की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


मझगवां सीएचसी पर बिखरी गंदगी देख एसीएमओ ने जताई नाराजगी
बिशारतगंज। उपमुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अजमेर सिंह ने बुधवार को एनआरएचएम के जिला कोऑर्डिनेटर अकबर अली के साथ सीएचसी मझगवां का निरीक्षण किया। उन्होंने डिलीवरी रूम, डिलीवरी वार्ड, ओपीडी कक्ष, आईपीडी कक्ष, दवाओं के स्टोर, लैब, वैक्सीन रखरखाव कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई और तत्काल परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें