फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोते रहे परिजन, चोर समेट ले गए जेवर और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज । थाना क्षेत्र के दियोरिया अब्दुल्लागंज गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ली। वारदात के दौरान परिवार के लोग घर में सो रहे थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों में खलबली मच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी राशिद हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अक्तूबर की रात वह अपने भाई शाहिद हुसैन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए। चोरों ने घर में रखे सामान को खंगालते हुए सोने की अंगूठी, गले का हार, पाजेब, बुंदे, सोने के कड़े और अन्य सामान के साथ नकदी भी चोरी कर ली। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें