फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में हंगामा

Wed, 18 Mar 2015 02:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज सर्जरी विभाग में बंडा(शाहजहांपुर) की महिला मरीज का हालचाल लेने आए तीमारदारों के नर्सों से बदसलूकी करने पर हंगामा खड़ा हो गया। सुरक्षा गार्डों और तीमरदारों में खूब मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार से सवार होकर आए तीनों लोगों को चौकी ले आई। मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी इंचार्ज महेंद्र रस्तोगी ने बताया कि वह इस मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

सिक्योरिटी सुपरवाइजर भगवान दास के मुताबिक मंगलवार को रात करीब 10.30 बजे कार में सवार होकर तीन लोग बंडा की महिला का हालचाल लेने मेडिकल कॉलेज आए थे। उन्होंने सर्जरी विभाग में ड्यूटी करने वाली नर्स के साथ बदसलूकी कर दी। विरोध करने पर वह नर्स से गाली-गलौज करने लगे। दूसरी नर्सों ने आकर विरोध किया तो उन पर भी सीधे हो गए। इस पर नर्सों ने गेट पर सूचना दे दी। वह एसओ धीरज सिंह और अपने साथियों के साथ सर्जरी विभाग में पहुंचे और उन्हें समझाक र शांत करने की कोशिश की तो वह भड़कने लगे। आरोप है कि उन्होंने हाथापाई कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। पुलिस के मुताबिक गार्डों ने उनके सात हाथापाई करके तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना बारादरी की रू हेलखंड चौकी इंचार्ज शिव प्रभात सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में तीमरदार और सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हुई है। तीन लोगों को सिपाही पकड़ लाएं हैं, दिखवाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें